शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Upcoming film Pathan) से अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हो गए। शाहरुख खान का लुक देखकर अब उनकी बेटी सुहाना खान का भी रिएक्शन सामने आया है।
पिता का लुक देखकर सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। सुहाना ने शाहरुख की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘ओह माय डैड 56 साल के हैं और हमें बहाने बनाने की इजाजत नहीं है।’
सुहाना खान (Suhana Khan) ने इस कमेंट के जरिए पिता शाहरुख खान की तारीफ की। वह अपने पिता की फिटनेस को लेकर हैरान थीं।
Loving the Pathaan vibe ❤️ pic.twitter.com/xFjEZVIUu2
— Gauri Khan (@gaurikhan) March 26, 2022
डायना पेंटी और संजय कपूर समेत कई सितारों ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और शाहरुख खान की तारीफ की, बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पठान का लुक शेयर किया था. जिसमें वह 8 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी पठान लुक शेयर किया। यशराज फिल्म्स की पठान अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram
फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।
सुहाना खान की बात करें तो वह इन दिनों मुंबई में हैं। सुहाना खान इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।
खबरें हैं कि सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आ सकती हैं।