रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ बंपर ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
कबीर खान की फिल्म ने 24 दिसंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में 12.64 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू किया है।
वहीं फिल्म ने शनिवार को भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिक संख्या में दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे।
#83TheFilm is underwhelming on Day 1… Excellent at premium multiplexes, ordinary in Tier-2 cities, dull in mass pockets… #Christmas holiday should ensure jump in biz… #PVR, #INOX, #Cinepolis [Day 2] already showing *big gains*… Fri ₹ 12.64 cr. #India biz. ALL VERSIONS. pic.twitter.com/S0Iq7bhVUw
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 25, 2021
फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए थे, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। 83 ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग कर सभी को चौंका दिया। अब फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।
’83’ ने कमाए दूसरों के इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ की कमाई की. इस तरह फिल्म ने पहले दो दिनों में कुल 29.59 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#83TheFilm struggles on Day 2… Shows growth [34.10%], but big jump missing… Premium multiplexes saviour… Cities/towns *beyond metros* + mass circuits poor, despite #Christmas holiday… Below expectations… Fri 12.64 cr, Sat 16.95 cr. Total: ₹ 29.59 cr… #India biz. pic.twitter.com/chhawBI4Te
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2021
हालांकि यह प्रारंभिक आंकड़ा है, लेकिन इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। फिल्म ने पहले दिन 12.64 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म ’83’ को मिली इतनी स्क्रीनें
आपको बता दें कि 24 दिसंबर को फिल्म ’83’ भारत में करीब 3741 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं विदेश में इसे कुल 1512 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये है। फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया है।
आपको बता दें कि फिल्म की कहानी साल 1983 में पहली बार भारत द्वारा जीती गई क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है।
रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, फिल्म में दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं।
दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है।