Rape in OYO Hotel : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती की और घुमाने के बहाने ले गया।
फिर ओयो होटल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। जब इस घटना का पता हिंदू संगठन को चला तो वे थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है। लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने युवक को घर में टाइल्स लगवाने के लिए बुलाया था।
इसी दौरान उसकी बेटी की युवक से दोस्ती हो गई। इसी का फायदा उठाकर वह उसे स्कूल से बहला फुसला कर अपने साथ ओयो होटल ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद पीड़िता डरी हुई है, पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है। छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है।
पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। यह घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है।
पीड़िता के परिजन हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता व प्रांतीय विधि प्रमुख प्रतिपाल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।
पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुबह से छापेमारी कर रही है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।