About Us

देश बदल रहा है लेकिन आम आदमी के हालात नहीं बदल रहे हैं। आज हर खबर दिनभर दिख रही है, लेकिन आम आदमी और उसकी समस्याऐं कहीं दिख नहीं रही है। इसीलिए JOI के माध्यम से देश और दुनियाभर की खबरें आम आदमी तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। हर खबर चुनचुन कर पाठकों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

सरकार और विपक्ष आम आदमी के लिए नहीं लढ रहे है। उन्हें केवल खुद की राजनीती चमकानी है। इसीलिए आम आदमी के नाम पर छल किया जा रहा है। आज आम आदमी जो सच है ओ देख नहीं पा रहा है। आज उसे वही दिखाया जा रहा है, जो सरकार दिखाना चाहती है। इसीलिये आज हर खबर बिकाऊ है, ये धारणा दृढ़ हो चुकी है, यही सबसे बड़ी लोकतंत्र की त्रासदी है।

जो सरकार के पक्ष में बोलेगा, लिखेगा वही सच एवं राष्ट्रहितकारी है और होगा ऐसा भ्रामक चित्र बनाया जा रहा है। जो सरकार की विरोध में लिखेगा बोलेगा वह झूठ और राष्ट्रविरोधी होने का प्रमाण बनता जा रहा है। सच की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सच बोलने का साहस कोई नहीं कर रहा है। सरकार की आलोचना करना हर नागरिक का मुलभुत अधिकार है, लेकिन वह अधिकार छीन लेने की कोशिश लगातार की जा रही है।

पत्रकार लोकतंत्र के आधार है। JOI पत्रकारिता और पत्रकार दोनों के लिए अपनी लढाई जारी रखेगा। आम आदमी की समस्या, संविधान की रक्षा, सरकार की सफलता और विफलता दोनों का तटस्थ विश्लेषण करेगा। JOI पत्रकारिता और पत्रकार दोनों के हीत की रक्षा करने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। जो खबर राष्ट्रहीत की होगी, वह खबर आप के आगे प्रस्तुत करने का प्रयास है। पाठक और पत्रकार इनका रिश्ता अधिक दृढ़ हो यही उद्देश्य है। आम आदमी का लोकतंत्र और पत्रकारिता दोनों पर विश्वास बना रहे यही ‘मिशन’ है। हमारे प्रयास में आपका सहयोग बना रहे।

  • संपादक
    journalistofindia.com