Big Breaking : Shane Warne Dies of Heart Attack | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

251
Big Breaking : Off-spinner Shane Warne Dies of Heart Attack | Former Australia cricketer Shane Warne dies of heart attack at the age of 52

नई दिल्ली: दुनिया के सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।

वार्न के प्रबंधन द्वारा जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि महान लेग स्पिनर का थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया था।

संभवत: उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। शेन वॉर्न ने कुछ घंटे पहले क्रिकेटर रोड मार्स के निधन पर दुख जताया। लेकिन तब किसे पता था कि यह इस महान गेंदबाज का आखिरी ट्वीट होगा।

शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैचों में 705 विकेट लिए। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 37 बार पारी में 5 विकेट और 10 बार मैच में 10 विकेट लिए। उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिए।

महान स्पिनर शेन वार्न का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया और लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रहा। महान स्पिनरों में से एक शेन वार्न नहीं रहे।

जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है. दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.