Bollywood Celebs Who Married Foreigners | बॉलीवुड के इन सेलेब्स को नहीं मिला भारत में सच्चा प्यार, विदेशियों के साथ रचाई शादी

246
Bollywood Celebs Who Married Foreigners

Bollywood Celebs Who Married Foreigners: शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बहुत अहम होता है। लेकिन शादी करने से पहले आपको अपना पार्टनर भी ढूंढना होगा। किसी की तलाश बहुत जल्दी खत्म हो जाती है तो किसी को सात समंदर पार जाना पड़ता है।

ऐसे में आज हम इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारतीयों से नहीं बल्कि विदेशियों से शादी की। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर …

आशका गोरडिया (Aashka Goradia)

Naagin Star Aashka Goradia and Brent Goble

आशका गोरडिया ने ब्रेंट गोबल के साथ 2017 में शादी की। दोनों की मुलाकात लास वेगास में हुई थी और पहली ही मुलाकात दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

सेलिना जेटली (Celina Jaitly)

Celina Jaitly, Peter Haag

सेलिना जेटली ने 2011 में एक ऑस्ट्रियाई इंटरप्रेन्योर और होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी की।

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)

Preity Zinta Enjoy Holidays With Husband Gene Goodenough Here Look - पति के साथ छुट्टियां एंजॉय करती दिखीं प्रीति जिंटा, रोमांटिक अंदाज में दे रहीं पोज

प्रीति जिंटा ने 2016 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। दोनों की मुलाकात लॉस एंजिल्स में हुई थी। एक्ट्रेस ने ये बात फेसबुक लाइव में कबूल की थी।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका लेंगी पति निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ साल 2018 में बड़े ही ग्रैंड तरीके से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2017 में मेट गाला में हुई थी।

पूरब कोहली (Purab Kohli)

Purab Kohli with Lucy:

साल 2018 में पूरब कोहली ने यूनाइटेड किंगडम में अपनी लिव-इन गर्लफ्रेंड लुसी पेटन से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

श्रिया सरन (Shriya Saran)

 Shriya Saran recalls her first meet with husband

2018 में श्रिया सरन ने एक रूसी टेनिस खिलाड़ी और बिजनेसमैन आंद्रेई कोशेव से शादी की। इस कपल की मुलाकात मालदीव में हुई थी।

सुचित्रा पिल्लई (Suchitra Pillai)

Suchitra and Lars

साल 2005 में चित्रा पिल्लई ने डेनमार्क के पर्यावरण इंजीनियर लार्स केजेल्डसन से शादी की। दोनों एक फ्रेंड की पार्टी में मिले थे।

सनी लियोनी (Sunny Leone) 

Sunny Leone wishes hubby Daniel Weber

सनी लियोनी इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की।

राधिका आप्टे (Radhika Apte)

राधिका आप्टे

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। इस समय दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं।