भाई-बहन ने मंदिर में की शादी और बने पति-पत्नी | लड़की हो गई थी प्रेग्नंट, तीन साल से था दोनों के बीच संबंध

455
Brother and sister got married in the temple, became husband and wife, the girl had become pregnant, there was a relationship between the two for three years

वैशाली : भाई-बहन बने पति-पत्नी बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन इस बात की जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला भगवानपुर प्रखंड का है, जहां चचेरे भाई-बहन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

लेकिन जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, लड़का-लड़की के घर पर भीड़ जमा हो गई। शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव का माहौल है।

अब देखना होगा कि लड़की के परिवारवाले इस शादी को मंजूरी देते हैं या नहीं। दोनों के घर भी पास में हैं और रिश्ते में चचेरे भाई थे। ऐसे में किसी को उनके रिश्ते पर जरा भी शक नहीं हुआ।

बुधवार को दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लड़का लड़की को बाइक पर बिठाकर अपने घर पहुंच गया। इधर दोनों के माता-पिता ने लड़का-लड़की को साथ रखने पर हामी भर दी है।

वायरल वीडियो में एक लड़का सिंघोरा (सिंदूर से भरा एक डिब्बा) से एक चुटकी सिंदूर लेकर लड़की की मांग पूरी करता है। इसके बाद वह जेब से मंगलसूत्र निकालकर लड़की के गले में पहना देता है।

ये सारी रस्में करते हुए लड़के ने एक वीडियो बनाया और खुद वायरल कर दिया। इसकी जानकारी गाववालो को हुई तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने बताया कि शादी के बाद लड़का अपनी चचेरी बहन को बाइक पर बिठाकर नई दुल्हन बना घर ले गया। हर कोई लड़का और लड़की की तरफ देख रहा था। तभी से इलाके में भाई-बहन की शादी की चर्चा जोरों पर है।