Business Idea: भारत में कई तरह के पत्तों का व्यापार बड़े पैमाने पर होता है। जैसे केले के पत्ते, सखू के पत्ते, पान के पत्ते। यह देश के कई हिस्सों में रोजगार का एक प्रमुख स्रोत भी है।
इन पत्तों के व्यापार से अच्छी आमदनी हो सकती है। अगर केले की बात करें तो अभी तक भारत में केले के फलों का ही इस्तेमाल होता था। दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में केले के पत्तों में भी खाना परोसा जाता है।
इन पत्तों का कारोबार शुरू करें
केले का पत्ता (Banana Leaf)
पूजा में भी केले के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इसके जरिए पैसा भी कमाया जा सकता है। प्लेट्स केले के पत्तों से बनाई जाती हैं। दक्षिण भारत में लोग इसमें खाना भी खाते हैं। ऐसे में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इससे एक वर्ग को रोजगार भी मिला है।
साखू पत्ता (Sakhu Leaf)
साखू का पेड़ आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। लेकिन यह उत्तर भारत के लगभग सभी जंगलों में पाया जाता है। यह काफी लंबा होता है और इसके पत्ते चौड़े होते हैं। इसकी लकड़ी भी काफी महंगी बिकती है।
इसके पत्ते से लेकर जड़ तक काफी महंगे बिकते हैं। सखू के पत्तों को तोड़कर शादी में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल खाना खाने और कई तरह की चीजें बनाने में भी किया जाता है। साखू के पत्तों से भी बड़ा धन कमाया जा सकता है।
पान का पत्ता (Betel Leaf)
पान को तो लगभग सभी जानते हैं और इसका इस्तेमाल भी करते हैं। लोग इसे खूब खाते भी हैं। उत्तर हो या दक्षिण, हर कोई इस पत्ते का दीवाना है।
इसका उपयोग पूजा के सभी कार्यों में किया जाता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं हो सकती। इसकी खेती कई राज्यों में की जाती है। सरकार पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी देती है।