cisce.org ICSE 10th Result 2022 Declared : लड़कियों ने मारी बाजी, इस Direct Link पर चेक करें मार्क्स

174

CISCE ICSE 10th Result 2022 at cisce.org Updates : सीआईएससीई आईसीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट (CISCE ICSE 10th Result 2022) जारी हो चुका है।

छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके ICSE Online Marksheet 2022 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट आज (रविवार, 17 जुलाई 2022) शाम 05 बजे जारी किया गया। इस साल 2,31,063 छात्रों ने आईसीएसई बोर्ड एग्जाम दिया था।

इस साल ओवरऑल पास प्रतिशत 99.97% रहा है जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 99.98% रहा जबकि️ लड़कों का पास प्रतिशत 99.97% रहा।

ICSE Result 2022 LIVE Updates: Check Here

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) का फाइनल स्कोर सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षाओं के समान वेटेज आधार पर तैयार किया गया है।

CISCE द्वारा सेमेस्टर 1 की परीक्षाएं मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन बेस्ड थी, जो नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी जबकि सेकेंड सेमेस्टर एग्जाम अप्रैल-मई में सब्जेक्टिव बेस्ड हुए थे।

ICSE 10th Result 2022 Direct Link

छात्र, आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर के अलावा SMS पर भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. ताजा जानकारी के लिए हमारे अपडेट्स को फॉलो करते रहें।

ICSE 1Oth Result 2022: लड़कियों का ओवरऑल रिजल्ट

स्कूलों की संख्या (आईसीएसई) – 2535
आईसीएसई परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या – 2,31,063
परीक्षा बैठी लड़कियों की कुल संख्या -105,385
पास हुई लड़कियों की कुल संख्या 105,385
लड़कियों का पास प्रतिशत – 99.98%
कुल पास प्रतिशत – 99.97%

ICSE 10th Result 2022 Marksheet मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट कहां और कब मिलेगा?

आईसीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से अपना ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्रों को उनके स्कूल से आईसीएसई की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट मिलेगा।

डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी आएंगे परिणाम

CISCE दसवीं के परिणाम को डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जारी करेगा। बता दें कि उमंग एप को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) की ओर से बनाया गया एप है। छात्र Google PlayStore (Android) या एप स्टोर (iOS) से जाकर एस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  1. digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी को वेरिफाई करें।
  3. ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि जानकारी को दर्ज करें।
  4. अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजें

  • results.cisce.org
  • cisce.org
  • digilocker.gov.in
  • Umang App
  • Results.nic.in

ICSE 10th Result 2022 Out उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल आईसीएसई 10वीं रिजल्ट के आंकड़े बताते हैं कि कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 99.97 फीसदी रहा है।