कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा गाली दी | नाथूराम गोडसे पर बोलीं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर

234

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधने के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया।

दरअसल, एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले ही गोडसे को देश का पहला आतंकी बताया था। इसी पर प्रतिक्रिया के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है।

कांग्रेस पार्टी ने इसे भगवा आतंक तक कह दिया था, इससे ज्यादा निकृष्टता क्या होगी। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया था।

विपक्षी दलों और अपनी ही पार्टी की तरफ से हुए विरोध के बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो उन्हें इस बयान के लिए कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

क्यों उठा गोडसे के नाम पर विवाद

हाल ही में ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला खुली थी। इसकी स्थापना हिंदू महासभा ने अपने दौलतगंज स्थित दफ्तर में की थी। साथ ही यहां गोडसे की पूजा भी की गई थी।

इस वाकये के सामने आने के बाद पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि महामना मदन मोहन मालवीय जी महात्मा गांधी के अनुयायी और साथी रहे, जिन्होंने हिंदू महासभा स्थापित की, अखिल भारतीय कांग्रेस के 3 बार अध्यक्ष रहे आज उस हिंदू महासभा के लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महामंडित कर रहे हैं!! शर्म करो। इसके पीछे किसका छुपा हुआ हाथ है?

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन ने गोडसे ज्ञानशाला को बंद कराया था। प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों को समझाकर इलाके में धारा 144 लगा दी।

ताकि किसी भी प्रकाश से शांति भंग की घटनाएं न हो पाएं। हालांकि, प्रज्ञा ठाकुर ने इस पर कहा था कि सभी राष्ट्र भक्त पूरे देश में अपने अपने तरीके से काम करते हैं। इसको लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।