चुरू : चुरू जिले के दुधवाखारा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला को लिफ्ट देकर कार में बैठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी ने पहले महिला को कार में लिफ्ट दी।
फिर महिला व उसके दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन महिला के विरोध के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका तो उसने पीड़िता को चलते कार से धक्का दे दिया।
पीड़ित महिलाने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।
महिला एसएचओ सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में रिपोर्ट देते हुए कहा कि वह 8 जनवरी की शाम को अपने दो बच्चों के साथ चुरू के फैन सर्कल में बस का इंतजार कर रही थी।
इस दौरान एक कार आकर उसके पास रुक गई. कार चालक ने खुद को सैनिक बस्ती का धर्मपाल थलौर बताया। उसने महिला को लिफ्ट देने का नाटक किया। उसने महिला से कहा कि वह उसके गांव की ओर जा रहा है। वह उसे वहीं छोड़ देगा।
बच्चों को जान से मारने की धमकी
महिला आरोपी के बहकावे में आकर बच्चों के साथ कार में बैठ गई। लेकिन आरोपी उसे गांव की तरफ नहीं ले गया और भालेरी की तरफ ले गया।
वहां वह कार में बैठी महिला और बच्चों को जबरन जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने कार रोकने को कहा लेकिन आरोपी ने उसे नहीं रोका। इस पर महिला ने चलती कार का दरवाजा खोल दिया।
पीड़िता कार से नीचे उतरने लगी तो आरोपी ने धक्का मार दिया
इससे भयभीत होकर आरोपियों ने घंटल गांव के पास कार रोक दी। महिला ने पहले अपने बच्चों को कार से बाहर निकाला।
महिला खुद उतरने लगी तो आरोपी ने उसे धक्का दिया और कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन किया। सूचना पर पीड़िता का देवर कार लेकर मौके पर पहुंचा।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज
वहां पीड़िता ने पूरी घटना देवर को बताई। इसके बाद पीड़िता के परिवार के साथ महिला थाने पहुंची और वहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वह उसकी तलाश कर रही है।