Crime News : फारूक ने रवि बनकर विधवा महिला को शादी का झांसा दिया और कई महिनो दुष्कर्म किया

306
Crime News: Relationship got embarrassed, stepfather raped daughter, girl hospitalized in critical condition

भोपाल, 20 फरवरी : एक विधवा महिला की शिकायत पर निशातपुरा थाना पुलिस ने उसके परिचित के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट का मामला दर्ज किया है. आरोपी अस्पताल में सिक्युरिटी गार्ड है।

निशातपुरा थाने के मुताबिक इलाके में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है।

उनका एक चार साल का बेटा है। वह प्राइवेट काम कर अपना गुजारा कर रही है। दो महीने पहले उसकी मुलाकात रवि उर्फ ​​फारूक से हुई थी।

परिचय के बाद फारूक उसके और उसके बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाने लगा। इस वजह से वह फारूक पर भी भरोसा करने लगी थी। 1 जनवरी को फारूक उनके घर उन्हें हैप्पी न्यू ईयर विश करने आया था।

फिर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर फारूक ने यह कहकर महिला को शिकायत करने से रोक दिया कि वह शादी करेगा और साथ ही महिला और उसके बच्चे को सुरक्षा देगा।

इसके बाद फारूक का महिला के घर आना-जाना बढ़ गया। वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। शुरुआत में फारूक का महिला के प्रति व्यवहार अच्छा था।

वह बच्चे की देखभाल भी करने लगा, लेकिन जब उसने शादी करने की बात कही तो उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने रेप का विरोध किया तो फारूक महिला को बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा।

इससे महिला बुरी तरह डरी हुई थी और मानसिक रूप से भी परेशान थी। शुक्रवार को महिला ने हिम्मत के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बात की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।