मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के तीन नेताओं की खूब फजीहत हो रही है, जिन्हें एक स्पा सेंटर से पकड़ा गया है, जहां सेक्स रैकेट चल रहा था।
इतना ही नहीं, पुलिस की छापेमारी में जो कांड का खुलासा हुआ है उसमें 4 ऐसी लड़कियां शामिल हैं, जो पहले लड़के थे, उनके पासपोर्ट इस बात की गवाही दे रहे हैं।
ऐसे में गौर करनेवाली बात यह है कि भाजपा के खंडवा के खालवा मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इतना ही नहीं इंदौर के विजयनगर में चल रहे इस सेक्स रैकेट में गिरफ्तार भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव विवेक नामदेव के मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह से भी घनिष्ठ संबंध हैं।
इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
इस दौरान मौके से थाईलैंड की 10 महिलाओं को पकड़ा गया है। बीजेपी नेताओं के नाम सामने आने के बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सेक्स रैकेट के मामले में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किए गए बीजेपी नेताओं में, 1) वरुण यादव, उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल, 2) विवेक नामदेव, महामंत्री, युवा मोर्चा, 3) अशोल सिंगला, कार्यकर्ता शामिल हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गिरफ्तार युवकों की फोटो मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर तीनों आरोपियों को मंत्री का करीबी बताया था।
प्रदेश के इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाये तीन आरोपियों का कनेक्शन भाजपा से सामने आया है..
तीनो युवक वरुण यादव , विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी है। pic.twitter.com/y4dvHxv0a8— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 8, 2022
सलूजा ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि आरोपी एमपी के वन मंत्री विजय शाह के करीबी हैं, जो कि खंडवा के रहने वाले हैं।
विजय नगर इलाके के एटम स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर स्कैंडल पकड़ा था। पकड़े गए बीजेपी के तीनों नेता मसाज कराने एटम स्पा गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया, सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गईं 10 में से 3 लड़कियां कोविड पॉजिटिव आई हैं।
MP: इंदौर क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट पर छापा मारकर जिन थाईलैंड की लड़कियों को पकड़ा है, उनमें से 4 लड़कियों ने चौंकाने वाली बात बताई है. उन्होंने बताया कि जिस्मफरोशी के लिए वे मर्द से औरत बनीं. उन्होंने यहां आने से पहले लिंग परिवर्तन कराया. उनके पासपोर्ट पर पुरुष लिखा हुआ है. pic.twitter.com/6757ZJzhAi
— Nikhil Suryavanshi (@NikhilEditor) January 8, 2022
एक कस्टमर भी संक्रमित मिला है, चौंकाने वाली बात तो ये भी है कि पकड़ी गईं थाईलैंड की 7 लड़कियों में से 4 जेंडर चेंज कराकर लड़की बनी हैं। पहले वे मेल थीं, लड़कियों से जब्त पासपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पासपोर्ट में 4 लड़कियों का जेंडर मेल लिखा हुआ है।
पूछताछ में थाईलैंड की चार लड़कियों ने बताया कि वे पहले लड़के थे। देह व्यापार के लिए जेंडर चेंज कराया था, पुलिस के मुताबिक भारत आने के बाद ये देह व्यापार में लिप्त हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लिया हुआ है।
अब पुलिस कड़ियां जोड़कर इसमें सभी की भूमिका की जांच कर रही है। इस स्पा की फ्रेंचाइजी को 4 महीने पहले ही भोपाल की दो महिलाओं से लिया बताया जा रहा है। इन दोनों महिलाओं की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।