नई दिल्ली: दिल्ली के सागरपुर इलाके में सोमवार रात दो लड़कों ने एक महिला के साथ रेप किया। इस घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को लिफ्ट देकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि इस घटना को दो लड़कों ने अंजाम दिया, महिला का कहना है कि लड़कों ने सागरपुर इलाके से निहाल विहार इलाके में लिफ्ट देकर दुष्कर्म किया।
एक आरोपी घटनावाले दिन ही बालिग हो गया था और अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था। आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार से रात का कर्फ्यू लगा हुआ है।