जयपुर, 30 जनवरी : राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोज दूध लेने आया गांव का एक युवक मौके का फायदा उठाकर महिला से दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं इस युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उन्होंने इस वीडियो को 3 और दोस्तों के साथ शेयर किया। तीनों ने वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद चारों महिला को एक होटल में ले गए और उसके साथ फिरसे सामूहिक दुष्कर्म किया। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि युवकों ने जब चाहा तो महिला को एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवक होटल में आईडी के नाम से अपनी पत्नी की आईडी दिखा रहा था। महिला का पति दूसरे शहर में काम करता है। जब वह वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को तनाव में पाया और पतिने तणाव कि वजह को पूछा।
इसके बाद महिला ने अपने पति को सारी घटना बताई। महिला ने 15 जनवरी को पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
क्या है मामला
महिला का पति (30) एक निजी कंपनी में काम करता है। पीडिता गांव में ससुराल और दो बच्चे रहते हैं। घर में गाय-भैंस होने के कारण गांव वाले दूध लेने के लिए घर आते हैं। गांव का एक युवक दूध लेने घर आ रहा था।
दिसंबर में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। रेप के बाद ये वीडियो उन्होंने अपने 3 दोस्तों के साथ शेयर किया था।
इसके बाद तीनों ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चारों ने वीडियो दिखाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पीड़िता को अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप कर रहा था। आरोपी ने होटल में अपनी पत्नी का आईकार्ड दिखाया और पीड़िता को बताया कि वह उसकी पत्नी है।
पीड़िता के मुताबिक घटना 15 जनवरी की है. लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद से पीड़िता और उसका पति एसपी के पास गए हैं।
एक आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। समुद्र सिंह, श्याम सिंह और गिरराज को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ये लोग आए दिन घर आने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।