Fourth Digital Strike on Chinese App : भारत सरकार ने एक बार फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर 54 नए चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन 54 चीनी ऐप्स से भारत की सुरक्षा को खतरा था।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये सभी ऐप भारतीय यूजर्स का डेटा चीन और दूसरे देशों को भेज रहे थे।
कहा जा रहा है कि ये ऐप भारतीय यूजर्स का डेटा विदेशी सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे थे। Google के Play Store को ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।
54 प्रतिबंधित ऐप्स की सूची में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चीनी कंपनियों के ऐप्स शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि जिन 54 ऐप्स को बैन किया गया, वे 2020 में बैन किए गए ऐप्स के नए अवतार थे। आइए देखते हैं 2020 से भारत में बैन किए गए चीनी ऐप्स की पूरी लिस्ट।
29 जून 2020 को प्रतिबंधित ऐप्स की सूची
भारत में चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध जून 2020 में शुरू हुआ था। भारत सरकार ने 29 जून 2020 को पहला डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था।
उसके बाद क्रमशः 47, 118 और 43 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।