Garena Free Fire का जलवा बरकरार, बैन होने के बाद भी दुनिया का टॉप मोबाइल गेम

189
Garena Free Fire, mobile game

Garena Free Fire (गरेना फ्री फायर) एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है और एक बार फिर दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया है।

इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गेम्स (Chinese Game Ban in India) की लिस्ट में शामिल हो गया है।

आपको बता दें कि गरेना फ्री फायर को यह उपलब्धि पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले फरवरी 2022 में यह दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम था।

Garena Free Fire : Best Android Game

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire का दबदबा कम नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में गरेना फ्री फायर गेम समेत कुछ चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इस गेम के बैन होने से मोबाइल प्लेयर्स काफी निराश थे।

लेकिन गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) के बजाय, गरेना फ्री फायर मैक्स अब भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। ऐसे में यूजर्स इस गेम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

गरेना फ्री फायर नंबर एक मोबाइल गेम है

सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में गरेना फ्री फायर दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम बन गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गेम को 2.18 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। जो पिछले साल के मुकाबले 22.7 फीसदी ज्यादा है।

इस गेम को एंड्रॉइड फोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। इसलिए गरेना फ्री फायर गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया है।

जबकि गरेना फ्री फायर ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले मोबाइल गेम्स की लिस्ट से गायब है।

टॉप 10 गेम्स की लिस्ट

  1. Garena Free Fire
  2. Subway Surfers
  3. Merge Master
  4. Candy Crush Saga
  5. Roblox
  6. PUBG Mobile
  7. Twerk Race 3D
  8. Ludo King
  9. Fishdom
  10. Find the Alien

TRENDING TODAY