GATE Admit Card 2022 : गेट 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बढ़ी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

354
GATE Admit Card 2022

GATE Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर गेट 2022 प्रवेश पत्र (GATE Admit Card 2022) को आज 7 जनवरी 2022 को जारी नहीं करेगा। संस्थान ने इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 

अब तक संस्थान ने प्रवेश पत्र को जारी करने की नई तारीखों का भी एलान नहीं किया है। ना ही प्रवेश पत्र को जारी करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की वजह का खुलासा हो पाया है। हालांकि, प्रवेश पत्र को जारी किए जाने के बाद छात्र इसे आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

GATE Admit Card 2022: परीक्षा तय समय पर होगी

आईआईटी खड़गपुर ने GATE 2022 की परीक्षा की तारीखों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। परीक्षा फरवरी महीने में क्रमश: 5, 6, 12 और 13 तारीख को आयोजित की जाएगी। यह दो पाली में संपन्न होगी।

पहला चरण सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक। वहीं, परीक्षा के परिणाम 17 मार्च 2022 को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

GATE Admit Card 2022: को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

प्रवेश पत्र के जारी हो जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार  GATE की आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GATE Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर प्रवेश पत्र पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

4. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।