यह साल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, हम 2022 में एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ने वाले हैं।
बॉलीवुड के लिए यह साल काफी भारी रहा, 2021 ने इंडस्ट्री से अपने कई टिमटिमाते सितारे छीन लिए हैं। इस साल अलविदा कहनेवाले सितारों की लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेता शामिल हैं। यहां देखें इन सेलेब्रिटीज की पूरी लिस्ट।
दिलीप कुमार
बॉलीवुड के मशहूर सितारे और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने इसी साल अंतिम सांस ली। 98 साल के दिलीप कुमार लंबे समय से खराब सेहत के चलते 7 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कह गए। जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली, उनका असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था।
सिद्धार्थ शुक्ला
बीग बॉस और टीवी शो से सुर्खियां बंटोरने वाले पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को अचानक आए हार्ट अटैक के कारण हुआ था। सिद्धार्थ ने महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
पुनीत राजकुमार
कन्नड इंडस्ट्री के नामी कलाकार पुनीत राजकुमार ने 29 अक्टूबर सबको अलविदा कहा। उनकी मृत्यु दिल का दौड़ा पड़ने से हुई थी। पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।
सुरेखा सीकरी
‘बालिका वधू’ से फेमस हुई ‘दादी सा’ एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी ने इस साल सबको अलविदा कह दिया। सुरेखा सिकरी का निधन 16 जुलाई को हार्ट अटैक पसे हुआ था । उन्होंने 75 साल की उमर में दुनिया छोड़ दी।
राजीव कपूर
फिल्म जगत के मशहूर एक्टर- डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को हुआ। इनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई थी। पिछले साल इनके बड़े भाई ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल हुआ था।
राज कौशल
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल ने 30 जून 2021 को आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई थी।
अनुपम श्याम
टीवी जगत के जाने माने कलाकार एक्टर अनुपम श्याम जिन्होंने अपने सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के रोल से काफी सुर्रखियां बंटोरी थी। उन्होंने 9 अगस्त दुनिया को अलविदा कहा। उनका निधन मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अभिनय किया था।
बिक्रमजीत कंवरपाल
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन 1 मई को हुआ था। बिक्रमजीत का निधन कोरोना वायरस की वजह से हुई थी।
ब्रह्मा मिश्रा
एक्टर ब्रह्मा मिश्रा ने 32 साल की उम्र सबको अलविदा कह दिया था। रिर्पोट के मुताबिक बताया गया की उनकी मृत्यु 29 नवंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। ब्रह्मा ने ‘मिर्जापुर’ से काफी फेम हासिल किया था।
अरविंद त्रिवेदी
टीवी शो ‘रामायण’ में रावण का रोल निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी ने 5 अक्टूबर को अलविदा कहा। उनका निधन देर रात हार्ट अटैक पड़ने से हुई थी। उन्होंने 83 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दिया।
मनीषा यादव
‘जोधा अकबर’ में अहम रोल निभा चुकी एक्ट्रेस मनीषा यादव ने इस साल अक्टूबर के महीने में आखिरी सांस ली है। ब्रेन हैमरेज के चलते मनीषा यादव का निधन हो गया था। मनीषा अपने पीछे 1 साल का बेटा भी छोड़ गईं।
अमित मिस्त्री
टीवी और फिल्म कलाकार अमित मिस्त्री ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कहा है। 47 साल के अमित का निधन भी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है।
माधवी गोगटे
अनुपमा में रूपाली गांगुली की मां का किरदार निभाने वाली अदाकारा माधवी गोगटे भी इसी साल दुनिया से रुखसत हो गई हैं। माधवी ने सीरियल कहीं तो होगा के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थी।
घनश्याम नायक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका की भूमिका अदा करने वाले कलाकार घनश्याम नायक भी इस लिस्ट में हैं। घनश्याम नायक काफी लम्बे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। घनश्याम नायक 77 साल के थे।