Free Fire MAX में इमोट्स जैसे शानदार आइटम पाने का का शानदार मौका, जानें कैसे

170
Great chance to get awesome items like emotes in Free Fire MAX, Learn how

Garena Free Fire MAX में समय-समय पर अलग-अलग फेडेड व्हील आते रहते हैं। इसमें प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम मिलत हैं।

इस समय लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम (Battle Royale Game) के इंडियन सर्वर पर 2 फेडेड व्हील लाइव हैं। इनमें से एक में गेमर्स को Tease Waggor emote और UMP Digital Dasher रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है। आइये, इन्हें पाने का पूरा प्रोसेस नीचे से जानते हैं।

Free Fire MAX Faded Wheel

Garena Free Fire MAX में नया फेडेड व्हील आज यानी 21 जुलाई से लाइव हो गया है। इसमें प्लेयर्स को इमोट, गन स्किन और 6 अन्य आइटम मिल रहे हैं।

इस इवेंट में प्लेयर्स को प्राइज पूल से 2 आइटम हटाने होंगे। उसके बाद वे स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। नए फेडेडे व्हील में मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है।

रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे ये आइटम

  • Tease Waggor emote
  • Cube Fragment
  • Phantom Weapon Loot Crate
  • Brazilian Sunshine backpack
  • Platinum Divinity (Blue) Token Box
  • UMP Digital Dasher
  • Diamond Royale Voucher (31 August 2022)
  • Booyah Weapon Loot CrateKite Sky parachute
  • Destiny Wing (MP5)

बता दें कि इस इवेंट में प्लेयर्स को स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। एक बार रिवॉर्ड के तौर पर जो आइटम मिल जाता है, वह दोबार स्पिन करने पर नहीं मिलता है।

कितनी है स्पिन की कीमत?

  • पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड
  • दूसरे स्पिन की कीमत 19 डायमंड
  • तीसरे स्पिन की कीमत 39 डायमंड
  • चौथे स्पिन की कीमत 69 डायमंड
  • पांचवें स्पिन की कीमत 99 डायमंड
  • छठे स्पिन की कीत 149 डायमंड
  • सातवें स्पिन की कीमत 199 डायमंड
  • आठवें स्पिन की कीमत 499 डायमंड

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉग इन करें और लेफ्ट साइड में आ रहे ऑप्शन पर क्लिक करके Luck Royale सेक्शन में जाएं।
  • अब प्राइज पूल में से उन 2 आइटम को सिलेक्ट करें, जिन्हें नहीं पाना चाहते हैं।
  • इसके बाद डायमंड खर्च करके स्पिन करें और रिवॉर्ड पाएं।

प्लेयर्स के पास यह अच्छा मौका है और उन्हें इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इसके जरिए वे कम डायमंड खर्च करके अधिक रिवॉर्ड पा सकते हैं।