Happy Mother’s Day 2022 Wishes :  मदर्स डे पर शायराना शुभकामनाएं और अनोखे ‘गिफ्ट’ देकर यादगार बनाये

190
Happy Mother's Day 2022 Wishes : Make Mother's Day memorable by giving poetry and unique 'gifts'

Happy Mother’s Day 2022 Wishes | आज मदर्स डे 2022 है और इस मौके पर आप अपनी मां को तोहफा देने की तैयारी कर रहे होंगे। ज्यादातर लोग तोहफे में केक, फूल, कपड़े जैसी चीजें देना पसंद करते हैं।

लेकिन आज के समय में सिर्फ इतना ही तोहफा देना काफी नहीं है। आप चाहें तो ऐसा गिफ्ट चुन सकते हैं, जो आपकी मां को आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।

इस साल अपनी मां के लिए कुछ अलग प्लान करें और उन्हें आर्थिक उपहार दें। आप अपनी मां को पेपर गोल्ड, म्यूचुअल फंड जैसे उपहार उपहार में दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही गिफ्ट्स के बारे में, जिन्हें आप मदर्स डे के मौके पर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

यूँ तो हर दिन माँ का होता है। बच्चे के लिए अपनी मां को याद करने का कोई खास दिन या खास वजह नहीं होती। माँ वो होती है जिसके सुख-दुख, अच्छे-बुरे, सफलता-असफलता हमेशा याद रहती है। चोट लगने पर मुंह से ‘उई मां’ निकलती है। फिर क्या है कि मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे क्यों मनाया जाता है?

मदर्स डे की शुरुआत अन्ना जार्विस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी। अपनी माँ से प्यार करने वाली अन्ना ने अपनी माँ की मृत्यु के बाद शादी नहीं करने का फैसला किया और उनकी याद और सम्मान में मदर्स डे मनाने लगी। बाद में 9 मई, 1914 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने औपचारिक रूप से मदर्स डे मनाना शुरू किया।

मदर्स डे किन देशों में मनाया जाता है?

मातृ दिवस की औपचारिक शुरुआत के लिए अमेरिकी संसद में एक कानून पारित किया गया था। इसके बाद मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाने लगा। बाद में इसे अमेरिका के अलावा यूरोप, भारत, चीन, जापान, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में मंजूरी दी गई।

मदर्स डे कब मनाया जाता है?

मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल यह 8 मई को पड़ रहा है, इसलिए इस दिन मदर्स डे मनाया जाएगा। इसे मनाने की शुरुआत में यूरोप में इस दिन को मदरिंग संडे कहा जाता था।

मदर्स डे पर मां को क्या गिफ्ट दें?

मदर्स डे पर आप अपनी मां को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं। या फिर आप उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए खुद भी पका सकते हैं। आप उन्हें मूवी दिखाने या शॉपिंग करने के लिए बाहर ले जा सकते हैं।

या आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जो आपकी मां को पसंद हो और वह घर और आपकी जिम्मेदारियों के कारण उसे पूरा नहीं कर पा रही हो। ऐसा करने से उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

मदर्स डे के लिए अनोखी गिफ्ट आयडिया 

आज मदर्स डे 2022 है। इस मौके पर आप अपनी मां को तोहफा देने की तैयारी कर रहे होंगे। ज्यादातर लोग तोहफे में केक, फूल, कपड़े जैसी चीजें देना पसंद करते हैं।

लेकिन आज के समय में सिर्फ इतना ही तोहफा देना काफी नहीं है। आप चाहें तो ऐसा गिफ्ट चुन सकते हैं, जो आपकी मां को आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।

इस साल अपनी मां के लिए कुछ अलग प्लान करें और उन्हें आर्थिक उपहार दें। आप अपनी मां को पेपर गोल्ड, म्यूचुअल फंड जैसे उपहार उपहार में दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही गिफ्ट्स के बारे में, जिन्हें आप मदर्स डे के मौके पर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

खरीदें पेपर गोल्ड (Paper Gold)

मां को सोना पसंद होता है. इसलिए इस बार मदर्स डे पर अपनी मांग को सोने के आभूषण नहीं बल्कि पेपर गोल्ड (Paper Gold) दे सकते हैं।

आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेश कर सकते हैं या गोल्ड फंड (Gold Fund) में निवेश करने के लिए कह सकते हैं. इसमें मेकिंग चार्ज का भुगतान करने या सुरक्षित रखने की चिंता नहीं है।

आप गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) भी खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपकी मां को डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होगी. गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold mutual funds) भी एक विकल्प है।

मेडिकल इंश्योरेंस खरीदें (Medical Insurance)

स्वास्थ्य ही धन है. आप अपनी मां को बुढ़ापे में गंभीर बीमारी कवर के साथ एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम खरीद सकते हैं. साथ ही, सुनिश्चित करें कि मां की नियमित चिकित्सा जांच हो और वह खुद को स्वस्थ रखे।

अगर कोई विकल्प है, तो आप अपने एम्पलॉयर द्वारा प्रदान किए गए ग्रुप हेल्थ कवर में लाभार्थी के रूप में उसका नाम शामिल करवा सकते हैं।

सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम अकाउंट खोलें (Senior Citizens Savings Scheme account)

अगर आपकी मां की उम्र 60 वर्ष से अधिक हैं तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता एक बढ़िया और सुरक्षित निवेश विकल्प है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme account) में निवेश शुरू करें. इसमें 7.4 फीसदी सुनिश्चित रिटर्न मिलता है और इसकी अवधि पांच वर्ष है।

ब्याज दर हर तीन महीने में बदलती है। यह स्कीम सुरक्षित है क्योंकि इसे सरकार द्वारा मैनेज किया जाता है, इसमें हर तीन महीने में ब्याज का भुगतान होता है। निवेश की ऊपरी सीमा प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपये है।

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करें

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रेकरिंग डिपॉजिट (RD), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) जैसे निवेशों के अलावा, म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) एक बेहतरीन और सुरक्षित निवेश विकल्प है।

इक्विटी और डेट के बैलेंस के साथ एक फंड चुनें और सुनिश्चित करें कि फंड एक ओपन-एंडेड हो, ताकि आपकी मां अपनी जरूरतों के अनुसार फंड रिडीम कर सकें।

Happy Mothers Day 2022 शायरी और किवता 

Happy Mothers Day 2022: मां से रिश्ता ऐसा बनाया जाए

मां से रिश्ता ऐसा बनाया जाए,

जिसको निगाहों में बिठाया जाए,

रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा

वो अगर उदास हो तो

हमसे भी मुस्काराया न जाए।।

Happy Mothers Day 2022

Happy Mother’s Day 2022: हर इंसान के ज़िन्दगी में वह सबसे ख़ास होती है

हर इंसान के ज़िन्दगी में वह सबसे ख़ास होती है,

दूर होते हुए भी वह दिल के पास होती है,

जिसके सामने मौत भी अपना सर झुका दे,

वह और कोई नहीं बस मां होती है।।

Happy Mother’s Day 2022

Happy Mothers Day 2022: हर रिश्ते में मिलावट देखी

हर रिश्ते में मिलावट देखी कच्चे रंगों की सजावट देखी,

लेकिन सालो साल देखा है माँ को उसके चेहरे पर न थकावट देखी,

ना ममता में मिलावट देखी

Happy Mothers Day 2022

Happy Mothers Day 2022: दुनिया की सबसे बहेतरीन चीज क्या होती है

दुनिया की सबसे बहेतरीन चीज क्या होती है,

सब कहते है की जान होती है। पर मेरी जान जिसमें बसी है वो,

ईश्वर का सबसे बहेतरीन सृजन माँ होती है

Happy Mothers Day!!!

Happy Mothers Day 2022: करो दिलसे सजदा तो इबादत बनेगी

करो दिलसे सजदा तो इबादत बनेगी,

मॉ बाप की सेवा अमानत बनेगी,

खुलेगा जब तुम्हारे गुनाहों का खाता,

तो मां-बाप की सेवा जमानत बनेगी

Happy Mother’s Day!!!

Happy Mothers Day 2022: कौन-सी है वो चीज़ जो यहां नहीं मिलती

कौन-सी है वो चीज़ जो यहां नहीं मिलती

सब कुछ मिल जाता है लेकिन “मां” नहीं मिलती

मां-बाप ऐसे होते हैं दोस्तों जो ज़िन्दगी में फिर नहीं मिलते

खुश रखा करो उनको फिर देखो

जन्नत कहां नहीं मिलती

Happy Mothers Day 2022

Happy Mothers Day 2022: मां की ममता कौन भूलाए

मां की ममता कौन भूलाए,

कौन भूला सकता है वो प्यार,

किस तरह बताएं कैसे जी रहे हैं हम,

तू तो बैठी परदेस में,

गले तुझे कैसे लगाएं।

लेकिन भेज रहा है प्यार इस मैसेज में,

तेरा बेटा मेरी मां।।

Happy Mothers Day 2022

Happy Mothers Day 2022: हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है

हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है,

हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है

अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा,

मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है।।

Happy Mothers Day 2022

Happy Mother’s Day 2022: हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर ‘मां’ अकेली ही काफी है,

बच्चों की जिन्दगी को स्वर्ग बनाने के लिए।।

हैप्पी मदर्स डे !

Happy Mother’s Day 2022: मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है

मेरी दुनिया में इतनी जो शौहरत है

मेरी मां की बदौलत है

ऐ मेरे भगवान और क्या देगा तू मुझे

मेरी मां ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है।।

Happy Mother’s Day 2022: माँ घर में दिल की धड़कन की तरह है

माँ घर में दिल की धड़कन की तरह है

उसके बिना तो कोई दिल की धड़कन

ही महसूस नहीं होती…

हैप्पी मदर्स डे 2022

Happy Mother’s Day 2022: ‘मां’ की एक दुआ जिन्दगी बना देगी

‘मां’ की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,

खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,

कभी भूल के भी ना ‘मां’ को रूलाना,

एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी।

हैप्पी मदर्स डे

Happy Mother’s Day 2022: जब मुसीबत सिर पर आती है

जब मुसीबत सिर पर आती है,

तो सबसे पहले मां याद आती है।

यही तो रिश्ता है मां और बच्चे का

चाहे बच्चे मां का साथ छोड़ दें

लेकिन हमेशा साथ निभाती है मां।

Happy Mother’s Day 2022: जब मुसीबत सिर पर आती है

जब मुसीबत सिर पर आती है,

तो सबसे पहले मां याद आती है।

यही तो रिश्ता है मां और बच्चे का

चाहे बच्चे मां का साथ छोड़ दें

लेकिन हमेशा साथ निभाती है मां।

Happy Mother’s Day 2022

Happy Mother’s Day 2022: बच्चों को खिलाकर जब सुला देती है मां

बच्चों को खिलाकर जब सुला देती है मां

तब दिल में थोड़ा सुकून पाती है मां

प्यार किसे कहते हैं और ममता क्या चीज है

कोई उनसे पूछे, जिनके पास नहीं होती है मां

Happy Mother’s Day 2022

Happy Mother’s Day 2022: मां से रिश्ता कुछ ऐसे निभाओ

मां से रिश्ता कुछ ऐसे निभाओ

उसको अपनी पलकों पर बैठाओ

सबसे बड़ा दर्द सहकर मां हमें लाई दुनिया में

अब जीवन में कभी न हो वह उदास

ऐसा संसार मां के लिए बनाओ।

Happy Mother’s Day 2022

Happy Mother’s Day 2022: मां तुम कितनी भोली हो

मां तुम कितनी भोली हो

दिन-रात मेरे इंतजार में रहती हो

मेरे बच्चे ने खाना खाया,

यही सोचा करती हो

मां तुम कितनी भोली हो।

हैप्पी मदर्स डे