ICAI CA Inter Result 2021-22 : ICSI ने जारी किया CA इंटरमीडिएट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे रिजल्ट देखें

295
ICAI CA Inter Result: ICSI released the result of CA Intermediate December exam, see how

ICAI CA Inter Result : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

इस बात की जानकारी संस्थान ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए भी दी है। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

ICAI CA Inter Result : ईमेल पर पा सकते हैं स्कोरकार्ड

इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को उनका परिणाम उनके ईमेल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना होगा।

ICAI CA Inter Result : दिसंबर में हुई थी परीक्षा

ICAI सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा का आयोजन 5 से 20 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इससे पहले संस्थान ने 10 फरवरी, 2022 को सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए थे।

ICAI CA Inter Result : कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिख रहे सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आएंगे।

4. मांगी गई जानकारी दर्ज करके यहां लॉग इन करें।

5. अब आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।