महामहिम द्रौपदी मुर्मू के लिये अभद्र टिप्पणी, मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ FIR

161
FIR has been registered in Dindori, Madhya Pradesh against Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury

Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury) के खिलाफ मध्य प्रदेश के डिंडोरी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डिंडोरी के एडिशनल एसपी मरकाम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि, मामले को दिल्ली ट्रांसफर किया जा रहा है। यह एफआईआर 28 जुलाई 2022 (गुरुवार) को एक बीजेपी नेता की शिकायत पर दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आवेदक का नाम ओम प्रकाश ध्रुव है। आवेदक ने भारत के राष्ट्रपति पर अधीर रंजन के बयान पर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना दिल्ली की है, इसलिए जिला डिंडोरी के थाना कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को दिल्ली भेजा जा रहा है।

शिकायतकर्ता ओम प्रकाश भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, जिस तरह अधीर रंजन ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी की है, उससे पूरा देश और खासकर महिला और आदिवासी समाज आहत है। हम अधीर रंजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

देश भर में विरोध प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। दिल्ली में अधीर रंजन के घर के सामने पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अब वहां बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार (28 जुलाई, 2022) को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द से संबोधित किया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोगने अधीर रंजन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है, जिसकी सुनवाई 3 अगस्त को है।