IPL Player Auction 2022 Live Streaming : जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं IPL ऑक्शन को लाइव, लाइव स्ट्रीमिंग

287
IPL Player Auction 2022 Live Streaming: Know when, where and how to watch IPL auction live, live streaming

IPL Player Auction 2022 Live Streaming, Date and Time: IPL 2022 की नीलामी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

लीग में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों के शामिल होने के बाद इस बार नीलामी में कुल 10 टीमें 590 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला करेंगी जिन्हें बीसीसीआई ने अंतिम सूची में स्थान दिया है।

नीलामी में शामिल हुए 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 14 देशों के कुल 220 विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

IPL 2022 Franchises Retained Players, Mega Auction Details, Salary Purse

टीमों के पास अपनी टीमों में अधिकतम 217 खिलाड़ियों को शामिल करने की जगह होती है। दो टीमों के बढ़ने का फायदा निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को मिलने वाला है।

सभी टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एक टीम में अधिकतम 8 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कहां देख सकते हैं IPL 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का सीधा प्रसारण?

कहां हो रहा है आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन (IPL 2022 Players Auction) का आयोजन?
आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में हो रहा है।

किस तारीख को होगा आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन (IPL 2022 Players Auction) का आयोजन?
आईपीएल 2022 प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में हो होगा। 12 फरवरी शनिवार को नीलामी का आगाज होगा।

कितने बजे शुरू होगी आईपीएल 2022 की खिलाड़ियों की नीलामी?
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2022 खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Players Auction Live Telecast) का सीधा प्रसारण?
आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों Star Sports 1/ Srat Sports 1 HD/ Star Sports Hindi/ Star Sports Hindi HD पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2022 खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Players Auction Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल 2022 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट स्टार एप (Disney+ Hot Star App) पर देख सकते हैं।