NTA आज जारी कर सकता है JEE Main 2022 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

177
JEE Main Admit Card 2022

JEE Main Admit Card 2022 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार 16 जून को जारी किया जाएगा।

जेईई मेन परीक्षा 20 जून से शुरू होने जा रही है, इसलिए एक है संभावना है कि जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 आज जारी किया जा सकता है।

जेईई मेन 2022 हॉल टिकट (JEE Main Admit Card 2022) आज शाम 6 बजे के बाद जारी होने की संभावना है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

आप रोल नंबर डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सत्र 1 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं, जिनका पालन करके छात्र जेईई मेन प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • Session 1 admit card link पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स “आवेदन संख्या, पासवर्ड” का उपयोग करें।
  • जेईई मेन 2022 हॉल टिकट (JEE Main Admit Card 2022) स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • भविष्य में इसका उपयोग करने के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।