Khatron Ke Khiladi Season 12 के कंटेस्टेंट्स के नाम से हटा पर्दा, जानें कंफर्म सेलेब्स के नाम

301
Khatron Ke Khiladi Season 12

Bollywood filmmaker Rohit Shetty | बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi Season 12) जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

Khatron Ke Khiladi Season 12 के फैंस इस शो का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। सीजन 12 में टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस और हैंडसम कलाकार नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन में रुबीना दिलाइक, जन्नत जुबैर, सृति झा, शिवांगी जोशी और मुनव्वर फारूकी जैसी मशहूर हस्तियां नजर आने वाली हैं। (Rubina Dilaik, Jannat Zubair, Sriti Jha, Shivangi Joshi and Munavvar Farooqui)

आपको बता दें कि शो की शूटिंग केपटाउन में होगी। हाल ही में शो का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में सभी स्टार्स ने हिस्सा लिया। आइए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

रुबीना दिलाइकी | Rubina Dilaik

रोहित शेट्टी के स्टंट शो में एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक नजर आएंगी। इससे पहले वह बिग बॉस 14 की विनर थीं। रुबीना दिलाइक टीवी जगत की टॉप एक्ट्रेस हैं, उन्होंने छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे हिट सीरियल्स में काम किया है।

प्रतीक सहजपाल | Prateek Sahajpal

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के बाद खतरों के खिलाड़ी 12 में एक्शन करते नजर आएंगे। प्रतीक सहजपाल सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। प्रतीक पहले से ही लगातार सुर्खियों में हैं।

मुनव्वर फारूकी | Munawwar Farooqui

पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में वह कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आए थे और इस शो के विनर भी रह चुके हैं। कॉमेडी के बाद अब वह टीवी पर स्टंट करते नजर आएंगे।

शिवांगी जोशी | Shivangi Joshi

टीवी की क्यूट शिवांगी जोशी रोहित शेट्टी की जबरदस्त चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। शिवांगी के फैंस उनके एक्शन स्टंट्स को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। टीवी इंडस्ट्री में शिवांगी की क्यूट इमेज है, क्या एक्शन बेस्ड शो में आने के बाद बदल सकती हैं उनकी इमेज? ये तो शो के ऑन एयर होने पर ही पता चलेगा.

अनेरी वाजानि | Aneri Vajani

अनेरी वजानी टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘काली एक पुनर्वतार’ से की थी। आपको बता दें कि इन दिनों वह मशहूर शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अनुपमा शो खतरों के खिलाड़ी शो के लिए छोड़ दिया है।

जन्नत जुबैर | Jannat Zubair

सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर भी केपटाउन में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल अभिनेत्री के रूप में की थी। इसके अलावा वह रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुकी हैं।

एरिका पैकार्ड | Erica Packard

शो खतरों के खिलाड़ी में जानी मानी मॉडल और एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड भी नजर आएंगी। वह लोकप्रिय अभिनेता गेविन पैकार्ड की बेटी हैं। चेतना पांडे एमटीवी फना फेम चेतना पांडे रोहित शेट्टी के शो में एंट्री करती नजर आएंगी।

चेतना पांडे | Chetna Pandey

एमटीवी फनाह फेम चेतना पांडे रोहित शेट्टी के शो में एंट्री करते हुए नजर आएंगी। चेतना पांडे कई सॉन्ग वीडियो और सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको पहचान ‘दिलवाले’ में जेनी के किरदार से मिली है।

सृति झा | Sriti Jha

रोहित शेट्टी के फेमस शो में कुमकुम भाग्य फेम सृति झा नजर आएंगी। शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला है।

कनिका मान | Kanika Mann

टीवी की क्यूट एक्ट्रेस कनिका मान भी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं। दरअसल एक्ट्रेस शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुईं। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह शो का हिस्सा नहीं होंगी।

राजीव अदतिया | Rajeev Adatia

बिग बॉस 15 फेम राजीव अदतिया भी खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगे। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

क्या रोहित शेट्टी के शो में दोबारा चला पाएंगे अपना जादू? ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा. खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी।

जल्द ही टीवी के टॉप स्टार्स केपटाउन के लिए रवाना होंगे। आशा है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हमारी वेबसाइट हरजिंदगी से जुड़े रहें।

#KhatronKeKhiladiSeason12