Maharashtra Corona Update : महाराष्ट्र में बढ़ता जा रहा है कोरोना का खतरा, 529 नए केस

173
Covid-19 Update | Corona's high speed again in Maharashtra, new variant patient found

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 529 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,85,394 हो गई है। हालांकि, आज एक भी मरीज़ की नहीं हुई है, लिहाजा मृतक संख्या 1,47,858 पर स्थिर है।

B.A. 4 और 5 के वेरिएंट मिले

वहीं, राज्य में पहली बार B.A. 4 और 5 के वेरिएंट मिले हैं। बीजे मेडिकल कॉलेज पुणे के सहयोग से आयोजित होल जीनोमिक सीक्वेंसिंग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार B.A. 4 के 4 मरीज और बी.ए. 5 के 3 मरीज पुणे में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये सभी मरीज पुणे शहर के हैं और 4 मई से 18 मई 2022 तक के हैं। इनमें से 4 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। उनमें से 4 की उम्र 50 वर्ष से अधिक हैं और 2 की उम्र 40 वर्ष तक हैं, जबकि एक की उम्र 10 वर्ष से कम है।

325 कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 325 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,34,764 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,772 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.09% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 330 नए केस

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 330 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,064,603 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं।