Maharashtra SSC Result 2022 DECLARED : महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम घोषित, 96.94% छात्र परीक्षा में सफल

130
Maharashtra SSC Result 2022 DECLARED

Maharashtra SSC Result 2022 DECLARED : महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज, 17 जून को 2022 बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 या SSC का परिणाम घोषित कर दिया है।

परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय से पहले घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस साल 16 लाख बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी, कुल 96.94% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।

महाराष्ट्र कक्षा 10 वीं का परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएगा। कक्षा 10वीं एसएससी परिणाम 2022 को महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों – mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और ssc.mahresults.org.in से चेक किया जा सकता है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने राज्य भर में 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम 2022 आज उन छात्रों के लिए घोषित किया गया है।

जिन्होंने राज्य के नौ बोर्ड ऑफ एजुकेशन बोर्ड – पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के माध्यम से कक्षा 10 वीं एमएसबीएसएचएसई एसएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है।

Maharashtra Board SSC result 2022 : ऐसे करें डाउनलोड

1.छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा।

2. होमपेज पर दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर क्‍ल‍िक करें।

3. अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।

4. सबमिट बटन प्रेस करें।

5. स्‍क्रीन पर पर‍िणाम (Maharashtra Board Result) आ जाएगा।