Maharashtra SSC Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड SSC का रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिवेट, ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

168
Maharashtra Board has released its 10th result

How to Check Maharashtra SSC Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड के एसएससी 2022 में इस बार 96.94% पास हुए हैं।

परिणाम नौ डिवीजनों – मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के लिए घोषित किया गया है।

छात्रों के लिए अपने परिणाम ऑनलाइन जांचने के लिए वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर एक बजे लिंक एक्टिव कर दिया गया।

इस बार महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 14.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. इसमें अकेले मुंबई से 3,73,740 छात्रों ने भाग लिया।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूलों में जाकर ओरिजिनल मार्कशीट (एसएससी रिजल्ट महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ओरिजिनल मार्कशीट) प्राप्त कर सकेंगे।

Maharashtra SSC Results 2022 Declared Direct link to check

Maharashtra SSC result 2022: How to check scorecards

  1. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in. पर जाएं।
  2. वहां आ रहे Maharashtra SSC 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, वहां मांगी गईं जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें।
  4. अब आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा. आप इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read