Maharashtra SSC result 2022 | महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE आज 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर सकता है, यह विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है।
लेकिन सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र कक्षा 10 का रिजल्ट 15 जून को जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके लिए छात्रों को इंतजार करना होगा।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी तारीख और समय (Maharashtra 10th Result Date and Time) की जानकारी देगा।
महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर की जाएगी। परिणाम (Maharashtra 10th Result 2022) की जांच करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं (Maharashtra HSC result 2022) का परिणाम 8 जून 2022 को घोषित किया गया था। इस साल कुल 13,56,604 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। कुल पास प्रतिशत 94.22 फीसदी रहा।
Maharashtra Board SSC Result 2022 : ऐसे चेक करें
1. छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाना होगा.
2. होमपेज पर दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें.
4. सबमिट बटन प्रेस करें.
5. स्क्रीन पर परिणाम (Maharashtra Board Result) आ जाएगा.
6. चेक करें और प्रिंटआउट लें.