Mrs World 2022 is Sargam Kaushal: मिसेज वर्ल्ड 2022-23 की घोषणा हो चुकी है। भारत की सरगम कौशल ने अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
सरगम कौशल ने ‘मिसेज वर्ल्ड 2022′ का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित समारोह में 2021 की विजेता अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने उन्हें ताज पहनाया।
उनके ताज पोसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स और देश उन्हें देश का मान बढ़ाने के लिए बधाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सरगम 21 साल बाद मिस वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतकर भारत का ताज वापस ला रही हैं।
सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने यह ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। उन्होंने अदिति गोवित्रीकर को बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम्हे बधाई हो, इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।’
भावुक हो गईं सरगम कौशल
विवेक ओबेरॉय, अभिनेत्री सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कार्यक्रम में जूरी पैनलिस्ट में शामिल थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल पिंक गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का ताज जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े हैं।
इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। यह जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी।
पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘लंबा इंतजार खत्म हुआ। 21 साल बाद ताज हमारे पास लौटा है।
कौन हैं सरगम कौशल?
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल एक मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम किया।
उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। जानकारी के मुताबिक सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। अब उन्होंने मिसेज वर्ल्ड 2022 में मिसेज इंडिया के तौर पर हिस्सा लिया और ताज जीतकर इतिहास रच दिया।