Mumbai Crime News : मुंबई में एक 42 साल की महिला के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं। यहां तीन लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया और सिगरेट से उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि, 42 वर्षीय एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया।
पीडिता के साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध
अधिकारी ने बताया कि महिला ने बताया कि इस दौरान सिगरेट से उसका गुप्तांग भी जल गया। महिला के साथ यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला इलाके में हुई। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उन्होंने उसके गुप्तांग को सिगरेट से जला दिया और उसकी छाती और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
मामला दर्ज
एक आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला ने पूरी घटना पड़ोसियों को बताई. इसके बाद उन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज की गई।
तीनों आरोपियों पर धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता के अन्य अपराधों के तहत आरोप लगाए गए हैं।
अभी तक वे आरोपी नहीं पकड़े गए हैं, अधिकारी ने कहा कि उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.