Neem Tree Vastu Direction : घर की इस दिशा में नीम का पेड़ लगाने से बढ़ती है ग्रहों की शुभता, पितरों को भी मिलती है शांति

213
Neem Tree Vastu Direction

Neem Tree Vastu Direction: सदियों से मनुष्य का पौधों से विशेष संबंध रहा है। अनेक वृक्षों से प्राप्त औषधि, फल और फूल मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं।

वहीं वास्तु शास्त्र में यह भी माना जाता है कि अगर घर में या उसके आसपास पेड़-पौधे लगाए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।

इसी तरह औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पेड़ का धार्मिक महत्व भी बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि नीम का पेड़ घर के आसपास या घर में ही सही दिशा में लगाने से ग्रहों की शुभता में वृद्धि के साथ-साथ कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में नीम का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।

नीम का पेड़ घर में कहाँ लगाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर या दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।

नीम के पेड़ के फायदे

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हर रविवार को सूर्योदय के समय नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से पितरों को सुख मिलता है और उन्हें स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में नीम का पेड़ लगाने से शनि ग्रह को शांति मिलती है और नहाने के पानी में नीम के पत्ते डालकर स्नान करने से केतु ग्रह को शांति मिलती है। साथ ही व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि घर के हर कमरे में नीम के पत्तों का धुंआ दिखाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। JOI इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या विश्वास को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)