देश में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक ऑनलाइन साइट मुस्लिम महिलाओं के लिए बोली लगा रही है।
At that point where we’ve to remind ourselves that it’s not okay to SELL MUSLIM WOMEN ONLINE! Remind ourselves that it’s not kosher to rally & call for genocide! That it’s not okay to disrupt people’s prayers. This is happening in our name, in the name of our Gods. It’s on us!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 2, 2022
अब साल 2022 शुरू हो चुका है और एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है। इस्मत आरा नाम की मुस्लिम महिला ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बारे में बताया है।
महिला इसे दुर्भाग्यपूर्ण बता रही है और उनका मानना है कि भारत में मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बॉलीवुड भी इस महिला के समर्थन में आगे आया है।
मुस्लिम महिला बोली
इस्मत आरा ने ट्वीट किया कि- ‘बहुत दुख की बात है कि एक मुस्लिम महिला को इस डर और निराशा के साथ नए साल की शुरुआत करनी पड़ रही है। और हां, मैं अकेली नहीं हूं, अन्य महिलाएं भी हैं जिन्हें निशाना बनाया गया है।
It is very sad that as a Muslim woman you have to start your new year with this sense of fear & disgust. Of course it goes without saying that I am not the only one being targeted in this new version of #sullideals. Screenshot sent by a friend this morning.
Happy new year. pic.twitter.com/pHuzuRrNXR
— Ismat Ara (@IsmatAraa) January 1, 2022
यह #sullideals का नया संस्करण है। यह स्क्रीनशॉट मेरे दोस्त ने सुबह शेयर किया था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस बार जिस ऐप की नीलामी हुई है उसका नाम ‘बुली बाई’ है, जबकि इससे पहले जो मामला सामने आया था, उसमें नीलामी कराने वाले ऐप का नाम ‘सुल्ली डील्स’ था।
Ismat, I salute your courage.
In solidarity. 💪🏼 https://t.co/POzLq8TCCL— RichaChadha (@RichaChadha) January 2, 2022
अब बॉलीवुड इस्मत के समर्थन में उतर आया है। स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर ने इस्मत का हौसला बढ़ाया है और उनका स्टैंड लिया है. स्वरा ने लिखा कि- हमें खुद को याद दिलाना होगा कि मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन बेचना सही नहीं है। यह किसी नरसंहार से कम नहीं है।
यह अच्छा नहीं है कि हम लोगों की दुआओं का इस तरह मजाक उड़ाएं। यह सब हमारे नाम पर, हमारे भगवान के नाम पर हो रहा है। मुझे घृणा महसूस होती है। यह सजा न देने का नतीजा है। हम खुद को राक्षस बना रहे हैं। इस्मत तुम मजबूत रहो। आप जिस स्थिति से गुजर रहे हैं उसके लिए मुझे खेद है।
फरहान-ऋचा ने किया सपोर्ट
इस पर फरहान अख्तर ने कमेंट करते हुए कहा कि- ये बेहद शर्मनाक है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस पर फरहान के अलावा ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए कहा- ‘इस्मत मैं तुम्हारे साथ हूं। आपके हौसले को सलाम। धीरे-धीरे यह खबर फैल रही है और लोग इसे लेकर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।