अकारण सीजफायर का उल्लंघन | भीषण गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मी सहित 8 की गई जान
पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक बार फिर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर गुरेज से लेकर उड़ी सेक्टर तक अकारण सीजफायर का उल्लंघन किया और रिहायशी इलाकों पर भीषण गोलीबारी की।
इस दौरान 4 नागरिक मारे गए तो 4 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार और दूसरे हथियारों का इस्तेमाल किया है। भारतीय सुरक्षाकर्मी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
12 बड़ी घोषणाएं | सरकार ने ‘आत्मनिर्भर भारत 3.0’ का किया एलान
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में पड़ोसी मुल्क के 10-12 सैनिक घायल हुए हैं। कई पोस्ट और लॉन्च पैड्स तबाह किए गए हैं।
इंडियन आर्मी के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना की गोलीबारी में कम से कम 10 से 12 पाकिस्तानी सेना के जवान घायल हुए हैं।
साथ ही भारतीय जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में पाकिस्तान सेना के बंकर, ईंधन डंप और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए। बता दें, पाकिस्तान की ओर से हुए सीजफायर में 3 भारतीय जवान भी शहीद हो गए।
पाकिस्तान सेना के बंकर, ईंधन डंप और लॉन्च पैड भी नष्ट
पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने मोर्टार और दूसरे हथियारों का इस्लेमाल किया है।
Kangana Ranaut भाई की शादी में समारोह बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं
उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में पाकिस्तान सेना के बंकर, ईंधन डंप और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए।
गोलीबारी का कवर देकर घुसपैठ की थी कोशिश
अधिकारियों ने बताया कि उरी में कई स्थानों के अलावा बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग और कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में भी सीजफायर उल्लंघन होने की खबर है।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ”सेक्टर सेक्टर में LOC के फॉरवर्ड पोस्ट पर हमारे जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को नोटिस किया।
चौकन्ना सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।” पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने मोर्टार और दूसरे हथियारों का इस्लेमाल किया है। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।