Prayagraj Violence : कौन है प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड, जावेद की बेटी आफरीन फातिमा? बुलडोजर के विरोध के बीच शाहीन बाग कनेक्शन की चर्चा

149
Afreen Fatima

Prayagraj Violence : बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टेलीविजन डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक कथित विवादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए।

देश के तमाम शहरों की तरह प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद पथराव और हिंसा का दौर शुरू हो गया। योगी सरकार हरकत में आई और हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर उठने लगे और आफरीन फातिमा का नाम सुर्खियों में आने लगा।

प्रयागराज में पथराव का मुख्य साजिशकर्ता कहे जाने वाले जावेद मोहम्मद उर्फ ​​जावेद पंप के घर पर बुलडोजर के बाद आफरीन फातिमा का नाम न सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में बल्कि शाहीन बाग, जेएनयू, जामिया, सीएए जैसे कीवर्ड्स सर्च और ट्रेंड होने लगे।

एनआरसी ट्रेंड करने लगा। दरअसल आफरीन फातिमा जावेद अहमद की बेटी हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय महिला कॉलेज की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। अभी जेएनयू में पढ़ रही हैं।

आफरीन ने सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से भाग लिया था। शाहीन बाग में आंदोलन के दौरान वह दिल्ली से प्रयागराज तक की सड़कों पर सक्रिय रहीं।

हिजाब प्रतिबंध आंदोलन के दौरान, आफरीन ने दक्षिण भारत के शहरों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। आफरीन एक कार्यकर्ता हैं और देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर मुखर रहती हैं।

वह एएमयू में पढ़ते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं। प्रयागराज के अटाला इलाके में पथराव को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद जावेद को मास्टरमाइंड पाया गया। रविवार को प्रशासन ने जावेद के घर पर बुलडोजर चलाया।

एसएसपी ने बताया कि जावेद की एक बेटी फातिमा जेएनयू में पढ़ती है और वह पिता को सलाह देने का काम करती है। जेएनयू में देर शाम आफरीन और जावेद के समर्थन में प्रदर्शन भी हुआ। आफरीन को शरजील इमाम का करीबी भी बताया जाता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंसक घटनाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के विभिन्न शहरों में उपद्रव पैदा करने वाले असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

इस सिलसिले में अब तक राज्य में 255 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रयागराज में हुई हिंसा में खुल्दाबाद स्थित दारुल उलूम मदरसा के छात्रों का कनेक्शन भी सामने आया। मास्टरमाइंड जावेद पर कार्रवाई की गई है।

Also Read