Pushpa Release on OTT : बॉक्स ऑफिस पर दिल जीतने के बाद, अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज पार्ट -1 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हालांकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, लेकिन निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।
पुष्पा इसी हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। 17 दिसंबर को बड़े पर्दे पर हिट होने के लगभग एक महीने बाद, एस सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 7 जनवरी यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
He’ll fight. He’ll run. He’ll jump. But he won’t succumb! 💥
Watch #PushpaOnPrime, Jan. 7
In Telugu, Tamil, Malayalam and Kannada@alluarjun #FahadhFaasil @iamRashmika@Dhananjayaka #Suneel #AjayGhosh #RaoRamesh @OG_Jagadeesh @ShatruActor @anusuyakhasba #Sritej #MimeGopi pic.twitter.com/lVxoE7DJSs— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) January 5, 2022
पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसने क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को हैरान कर दिया है।दिलचस्प बात यह है कि पुष्पा के हिंदी संस्करण ने अपने शुरुआती दिनों की तुलना में 17 वें दिन सबसे ज्यादा कमाई की है।
फिल्म ने पहले दिन 3.33 करोड़ रुपये जबकि तीसरे रविवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. पुष्पा ने स्पाइडर-मैन: नो वे होम और 83 की रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
पुष्पा: द राइज (हिंदी) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- शुक्रवार : 3.33 करोड़ रु
- शनिवार: 3.79 करोड़ रु
- रविवार: 5.56 करोड़ रु
- सोमवार: 3.70 करोड़ रु
- मंगलवार: 3.60 करोड़ रु
- बुधवार: 3.53 करोड़ रु
- गुरुवार: 3.38 करोड़ रु
सप्ताह 1: 26.89 करोड़ रुपये
- शुक्रवार : 2.31 करोड़ रु
- शनिवार: 3.75 करोड़ रु
- रविवार: 4.25 करोड़ रु
- सोमवार: 2.75 करोड़ रु
- मंगलवार: 2.50 करोड़ रु
- बुधवार: 2.40 करोड़ रु
- गुरुवार: 2.24 करोड़ रु
सप्ताह 2: 47.09 करोड़ रुपये
- शुक्रवार: 3.50 करोड़ रु
- शनिवार: 6.10 करोड़ रु
- रविवार: 6.25 करोड़ रु
कुल: 62.94 करोड़ रुपये