मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अपने साथ 49 विधायकों के समर्थन का पत्र ला रहे हैं।
वह समर्थन का यह पत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ बैठक के दौरान सौंपेंगे। इसके बाद उनकी मुलाकात देवेंद्र फडणवीस से होगी। बीजेपी और शिंदे धड़े राज्य में मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। राज्यपाल के साथ बैठक में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे अपना दावा पेश करेंगे।
खबरों की माने तो देवेंद्र फडणवीस 1 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मुंबई में फडणवीस के आवास सागर बंगले में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक है।
इसमें महाराष्ट्र बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि फडणवीस और एकनाथ शिंदे भविष्य तय करेंगे।
40 से ज्यादा मंत्री ले सकते हैं पद की शपथ
सूत्रों के मुताबिक भाजपा 29 मंत्री पद अपने पास रख सकती है जबकि 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे गुट को दे सकते हैं। इनमें से 8 कैबिनेट मंत्री और 5 लोगों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
यह भी कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आ रही है।
टीम फडणवीस
- देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
- चंद्रकांत पाटिल
- सुधीर मुनगंटीवार
- गिरीश महाजन
- आशीष शेलार
- प्रवीण दरेकर
- चंद्रशेखर बावनकुले
- विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख
- गणेश नायक
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- संभाजी पाटिल निलंगेकर
- मंगल प्रभात लोढ़ा
- संजय कुटे
- रवींद्र चव्हाणडॉ अशोक उइके
- सुरेश खाडे
- जयकुमार रावल
- अतुल सेव
- देवयानी फरांडे
- रणधीर सावरकर
- माधुरी मिसाल
राज्य मंत्री
- प्रसाद लाड
- जयकुमार गोरे
- प्रशांत ठाकुर
- मदन येरावर
- महेश लांडगे या राहुल कुल
- निलय नायक
- गोपीचंद पडलकर
- बंटी बंगाड़िया
टीम शिंदे
- एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री)
- गुलाबराव पाटिल
- उदय सामंत
- दादा भूसे
- अब्दुल सत्तार
- संजय राठौड
- शंभूराज देसाईबच्चू कडु
- तानाजी सावंत
- राज्य मंत्री
- दीपक केसरकर
- संदीपन भुमरे
- संजय शिरसातो
- भारत गोगावले
महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या होने की उम्मीद है?
- बीजेपी निर्दलीय विधायकों और शिंदे गुट के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
- उसके बाद सीएम और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे।
- इसके बाद स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।
- शिंदे गुट को शिवसेना विधायक दल के रूप में मान्यता दिए जाने की संभावना है।
- अगला कदम विधानसभा में अपने व्हिप का चुनाव करना होगा।
- राज्यपाल उन्हें विश्वास मत के लिए समय देंगे।
- अंतत: मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
- सरकार गठन की पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई तक पूरी होने की संभावना है।
महाराष्ट्र विधानसभा का गणित
एक सदस्य के निधन के कारण 288 सीटों वाली विधानसभा में फिलहाल 287 विधायक हैं। इस मामले में बहुमत का आंकड़ा 144 सीटों का है. बीजेपी के पास 106 विधायक हैं, शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या 39 है।
भाजपा के पास 12 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। इसके अलावा बीवीए के 3 और मनसे के 1 विधायक भी बीजेपी खेमे में हैं, इस तरह बीजेपी का कुल आंकड़ा 161 पहुंच जाता है।
वहीं, शिवसेना के 16, एनसीपी के 53, कांग्रेस के 44, समाजवादी पार्टी के 2 विधायक विपक्ष में हैं। इसके अलावा एआईएमआईएम के 2 विधायक, 2 निर्दलीय हैं, यानी अब विधानसभा का गणित पूरी तरह बीजेपी के पास है।
अगर वोटिंग के दौरान शिवसेना का बागी खेमा अनुपस्थित रहता है तो बहुमत का आंकड़ा 124 पर आ जाएगा। उस स्थिति में भी बीजेपी को आसानी से बहुमत मिल जाएगा।