Sini Shetty Miss India 2022 : कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। 21 साल की सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को हराकर यह ताज जीता है।
यह भव्य आयोजन रविवार को मुंबई में हुआ जहां सिनी मिस इंडिया 2022 बनीं। अपनी खूबसूरती से चतुराई से सिनी ने जजों का दिल जीत लिया। सिनी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आपको बताते हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी के बारे में खास बातें।
देश को नई ब्यूटी क्वीन मिली है। फेमिना मिस इंडिया 2022 का ऐलान हो गया है। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया है।
ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को हराकर यह खिताब जीता है। सोशल मीडिया पर सिनी शेट्टी को बधाईयां मिल रही हैं।
सिनी शेट्टी ने अपनी सुंदरता और त्वरित उत्तरों से न्यायाधीशों को प्रभावित किया। टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर्स सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं।
जब से सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का खिताब मिला है। हर कोई इनके बारे में गूगल करने में लगा हुआ है। लोग जानना चाहते हैं कि कौन है ये साउथ इंडियन ब्यूटी? तो आइए आपको बताते हैं सिनी शेट्टी के बारे में।
एक मजेदार प्रतियोगिता के बाद, भारत को मिस इंडिया 2022 मिल गया है। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था, जिसमें सिनी शेट्टी को एक शानदार प्रक्रिया के बाद मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था।
कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मिस इंडिया 2022 का विजेता घोषित किया गया है। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत को मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।
31 फाइनलिस्ट के बीच कड़ा मुकाबला
हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया का मुकाबला अपने आप में खास रहा। इस बार इस प्रतियोगिता में सुंदरता की 31 परियों के बीच कड़ी टक्कर थी।
अलग-अलग राज्यों से विजेता मॉडल्स ने मैदान में उतरकर रैंप वॉक किया। इस पूरे मुकाबले में झारखंड की रिया तिर्की समेत कुछ मॉडलों के नाम काफी चर्चा में रहे. लेकिन अंत में सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया।
मिस इंडिया 2022 में सेलेब्स चमके
मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारे नजर आए। इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जैसे ही फिल्मी सितारे उतरे, सबकी निगाहें उन पर ही ठहर गईं। बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां कहर ढा रही थीं।
इस इवेंट में मलाइका गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पैरेंट गाउन में कमाल लग रही थीं। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के सिल्वर गाउन में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के वेल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलिगेंट लग रहा था।
जज के तौर पर शामिल हुए ये सेलेब्स
2022 की मिस इंडिया चुनने की जिम्मेदारी एक लंबे पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक नहीं बल्कि छह सेलेब्स शामिल थे।
जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डावर जज के तौर पर शामिल हुए। इतना ही नहीं इस पैनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थीं।