साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना लोगों की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। एलोन मस्क भी पूरे साल इस बात को लेकर चर्चा में रहे।
इस साल वेंचर कैपिटल फंड ने क्रिप्टो में करीब 30 अरब डॉलर का निवेश किया। एक साल का यह निवेश पिछले सभी वर्षों के निवेश से ज्यादा है।
पिचबुक डेटा के आंकड़ों के अनुसार, इसने 2018 में लगभग 8 बिलियन डॉलर का निवेश किया, जो इस साल के निवेश का लगभग चार गुना है।
निवेश के नए विकल्प
इस पर सैन फ्रांसिस्को की ब्लॉकचैन कैपिटल में जनरल पार्टनर स्पेंसर बोगार्ट का कहना है,”हम डिजिटल गोल्ड से आगे बढ़ चुके हैं। एनएफटी, वेब 3.0, डेन्ट्रलाइज़्ड सोशल मीडिया, प्ले-टू-अर्न जैसी वित्तीय सेवाएं हैं।
इन सभी ने निवेशकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया की उनके पास पास पर्याप्त एक्सपोजर नहीं है।” निवेश के नए विकल्प के कारन निवेशक भी इन सभी में तेज़ी से पैसे लगा रहे हैं। 2013 में शुरू होने के बाद से ब्लॉकचैन कैपिटल ने 120 से अधिक कंपनियों को फाइनेंस किया है।
2021 में US में क्रिप्टो वेंचर कैपिटल की डील्स
- कॉइनबेस वेंचर : 68
- डिजिटल करेंसी ग्रुप : 53
- पालीचैन कैपिटल : 44
- पैनटेरा कैपिटलल : 43
- एंड्रीसीन होरोविट्ज : 40
- CMT डिजिटल : 39
- इलेक्ट्रिक कैपिटल : 31
- ब्लॉकचैन कैपिटल : 29
- गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग्स : 24
- स्लो वेंचर्स : 20
*यह डाटा पिचबुक, ब्लूमबर्ग से लिया गया है।