दिल्ली से लाया दो गर्लफ्रेंड फिर पत्नी को दिया ‘तीन तलाक’ | दो बेटियों की मां ने पुलिस को सुनाई दर्दभरी दास्तां

348

नई दिल्ली : अक्सर देखा जाता है कि घरेलू हिंसा और दूसरी वजहों से तीन तलाक के मामले सामने आते-रहते हैं।

लेकिन गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तलाक दे किया।

क्योंकि वो दिल्ली से अपनी दो गर्लफ्रेंड को लेकर घर आया था।

पता चलने पर जब उसकी पत्नी ने इस का विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जुहापुरा की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति की दो गर्लफ्रेंड हैं और उसने इसी बात को लेकर तलाक दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर वेजलपुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी बोली- शायद ये दिन नहीं देखने पड़ते

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह दस साल पहले फतेहवाड़ी इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था।

उसके पति की लाउंड्री शॉप है. वो उसे आए दिन मारता-पीटता था।

छोटी-छोटी बातों पर  ताने देता था, मायके वालों का नाम लेकर गंदे-गंदे कमेट्स करता।

जिसको लेकर साल 2016 में पीड़िता ने पति के खिलाफ  घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी।

लेकिन परिवार वालों और रिश्तेदारों के कहने पर केस वापस ले लिया और साथ रहने लगी।

अब पीड़िता का कहना है कि अगर उसी वक्त पति की शिकायत वापस नहीं लेती तो शायद यह दिन नहीं देखने पड़ते।

दो बेटियां हैं

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 9 और 8 साल की दो बेटियां हैं।

इसके बाद भी उसका पति देर रात घर लौटता।

कभी-कभी तो रात में घर ही नहीं आता. इसकी वजह पूछने पर पति मारपीट करता था।

एक महीने पहले गया था दिल्ली
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति करीब एक महीने पहले दिल्ली गया था।

दिल्ली से वापस आया तो अपने साथ दो गर्लफ्रेंड लेकर आया। दोनों  को पति ने फतेहवाड़ी में एक फ्लैट किराए पर लेकर रखा।

इस बात की जानकारी लगने पर जब महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने लगभग 20 दिन पहले उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया.

पीड़िता ने लगाया ये आरोप

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है।

इतन सब होने के बाद उसके पति पर परिवार के सदस्यों और समुदाय के लोगों ने गर्लफ्रेंड्स को छोड़ने का दबाव बनाया।

लेकिन हाल जस के तस रहे. इसके बाद पीड़िता अब पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंची है।