AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए एक रैली के दौरान अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी को दोषी ठहराया।
उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को दोष देना अब आम बात हो गई है और अखिलेश और मुलायम मुसलमानों की खैरात से ही मुख्यमंत्री बने हैं।
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कई बड़े राजनीतिक दल मैदान में हैं। जहां एक तरफ प्रदेश के प्रमुख दल भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं।
वहीं, एआईएमआईएम भी इस बार उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में लगातार रैलियां कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव @yadavakhilesh ने असदुद्दीन ओवैसी @asadowaisi पर इलज़ाम लगाते हुए उनकी पार्टी #AIMIM से गठबंधन करने से मना किया तो फिर ओवैसी ने सहारनपुर की रैली में क्या कहा ! pic.twitter.com/LfdYJFCi5x
— पंकज झा (@pankajjha_) January 1, 2022
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ऐसी ही एक रैली में शनिवार (1 जनवरी, 2022) को ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोला।
ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव ने उन पर कई इल्जाम होने की बात कही है। उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा:
“सुन लो अखिलेश यादव। मुझे तुमसे कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। तुम यादव 11% हो और हम मुसलमान 19% हैं। तुम और तुम्हारे पिता मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने हैं तो वे मुसलमानों की खैरात की वजह से ही बने हैं।”
दरअसल रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन के विषय में बात कर रहे थे। इसमें उन्होंने बताया कि जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से पूछा कि वे ओवैसी के साथ समझौता क्यों नहीं कर लेते, तो इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि ओवैसी पर बहुत से इल्ज़ाम लगते हैं।
"You Yadav's are 11% and we muslims are 19%. You became CM because of our charity". Don't need your certificate: Owasi in a rally in saharanpur, UP responding to Akhilesh Yadav's comment on not aligning with him because of many allegations
— MeghUpdates🚨™ (@MeghBulletin) January 1, 2022
इसका उत्तर देते हुए ओवैसी ने रैली में अखिलेश पर तंज कसा और कहा:
“अखिलेश साहब, इल्ज़ाम तो बस हम पर ही लगते हैं, आप पर तो कुछ नहीं लगता? आप रिवरफ्रंट बनाएँ, सड़कें बनाएँ, सब कुछ करें। आपकी दसों उंगलियाँ घी में थीं, मगर बकरी चोरी और भैंस चोरी का आरोप आज़म पर लगा।”
इसके आगे ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के विषय में कहा कि उन पर इसी तरह के इल्ज़ाम लगते रहते हैं। ऐसे इल्ज़ाम उन पर 60 वर्षों से लग रहे हैं, कभी आतंकवाद के कभी फिरकापरस्ती के तो कभी पुलिस को मारने के।
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव @yadavakhilesh ने ओवैसी कि पार्टी पर इलज़ाम लगाते हुए उनकी पार्टी #AIMIM से गठबंधन करने से मना किया तो फिर उसके जवाब में @asadowaisi ने सहारनपुर की रैली में क्या कहा ! 👇👇👇 pic.twitter.com/amKqhpeHjW
— Maheboob Bagwan (@BagwanMaheboob1) January 1, 2022
ओवैसी कहते हैं कि इल्ज़ाम भारत के मुसलमानों के मुकद्दर का हिस्सा बन चुका है, अब वे इल्ज़ामातों की फिक्र नहीं करते।